Get App

A-One Steels India Listing: स्टील कंपनी का शेयर 14% तक बढ़त में लिस्ट, फिर तुरंत 7% तक फिसला

A One Steels India Listing: IPO में ₹355 करोड़ के 87.71 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹50 करोड़ के 12.35 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। कंपनी का पब्लिक इश्यू ₹405 करोड़ का था। IPO में ₹355 करोड़ के 87.71 लाख नए शेयर जारी हुए

Ritika Singhअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 10:40 AM
A-One Steels India Listing: स्टील कंपनी का शेयर 14% तक बढ़त में लिस्ट, फिर तुरंत 7% तक फिसला
A-One Steels India के लिए फाइनल IPO प्राइस ₹405 था।

मेनबोर्ड सेगमेंट में A-One Steels India की 1 अक्टूबर को लिस्टिंग तो बढ़त में हुई लेकिन यह बढ़त टिक न सकी। BSE पर शेयर 14 प्रतिशत गेन के साथ ₹462 और NSE पर शेयर 12 प्रतिशत गेन के साथ ₹455 पर लिस्ट हुआ। लेकिन तुरंत ही शेयर लाल निशान में आ गया। फाइनल IPO प्राइस ₹405 है। कंपनी का ₹405 करोड़ का इश्यू 24 सितंबर को खुला था और 28 सितंबर को बंद हुआ। यह 12.23 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.69 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 25.80 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 9.11 गुना और कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 5.15 गुना सब्सक्राइब हुआ।

IPO में ₹355 करोड़ के 87.71 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹50 करोड़ के 12.35 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। कंपनी ने IPO की ओपनिंग से पहले एंकर निवेशकों से ₹120.90 करोड़ जुटाए।

क्या करती है कंपनी

A-one Steels India Limited एक बैकवर्ड-इंटीग्रेटेड स्टील मैन्युफैक्चरर है। यह लंबे और फ्लैट स्टील प्रोडक्ट्स के साथ-साथ स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाले इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स की भी पेशकश करती है। कंपनी MS बिलेट्स से HR और CR कॉइल बनाती है, जिन्हें बाद में HR पाइप, CR पाइप और गैल्वेनाइज्ड ट्यूब में बदला जाता है। यह लंबे स्टील प्रोडक्ट्स के तौर पर MS बिलेट्स से TMT बार भी बनाती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कई इंडस्ट्रीज में होता है, जैसे कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर प्लांट, बांध, एयरपोर्ट, पुल, फ्लाईओवर, स्टेडियम, हाइवे, मरीन स्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग और ऊंची रिहायशी इमारतें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें