Get App

Aarti Drugs का शेयर 12% भागा, शेयर बायबैक की उम्मीद में जमकर खरीद

Aarti Drugs Share Price: आरती ड्रग्स लिमिटेड, इस साल जुलाई में पूर्ण बजट 2024-25 पेश के होने के बाद से 16वीं कंपनी है, जो शेयर बायबैक पर विचार कर रही है। इससे पहले Indus Towers, Symphony, TTK Prestige जैसी कंपनियां शेयर बायबैक की घोषणा कर चुकी हैं। आरती ड्रग्स लिमिटेड का मार्केट कैप 5200 करोड़ रुपये है

Ritika Singhअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 1:04 PM
Aarti Drugs का शेयर 12% भागा, शेयर बायबैक की उम्मीद में जमकर खरीद
आरती ड्रग्स का साल 2016 से अब तक यह छठा शेयर बायबैक होगा।

Aarti Drugs Stock Price: फार्मा कंपनी आरती ड्रग्स लिमिटेड के शेयर में 22 अगस्त को जबरदस्त खरीद देखने को मिली और इंट्राडे में शेयर की कीमत 12 प्रतिशत तक चढ़ी। एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि उसके बोर्ड की अगली मीटिंग 26 अगस्त को है। इस मीटिंग में शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस घोषणा के बाद आरती ड्रग्स के शेयर पर निवेशक टूट पड़े हैं।

शेयर सुबह ​बीएसई पर हरे निशान में 600 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 12.6 प्रतिशत तक उछला और 601.20 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 624 रुपये और अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत सर्किट लिमिट के साथ 640.60 रुपये है।

3 महीने में Aarti Drugs शेयर 8% मजबूत

आरती ड्रग्स का साल 2016 से अब तक यह छठा शेयर बायबैक होगा। 2016 के बाद कंपनी 2018, 2019, 2021 और 2023 में भी शेयर बायबैक कर चुकी है। जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 55.67 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले 3 महीनों में शेयर की कीमत करीब 8 प्रतिशत चढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें