Get App

शॉर्ट टर्म में जोरदार मुनाफा देने वाले 4 स्टॉक्स, दिग्गजों से जानें शेयर्स के नाम और टारगेट प्राइस

ABB India पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उनके मुताबिक इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 3100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इस कॉल में 80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 110 से 125 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। प्रशांत ने इसमें 40 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 15, 2023 पर 12:27 PM
शॉर्ट टर्म में जोरदार मुनाफा देने वाले 4 स्टॉक्स, दिग्गजों से जानें शेयर्स के नाम और टारगेट प्राइस
Prestige Estates पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में मध्यम से लंबी अवधि में 546 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली। रिलायंस के दम पर बाजार में रिकवरी नजर आई। सेंसेक्स में करीब 300 प्वाइंट का सुधार देखने को मिला। निफ्टी भी नीचे से करीब 85 प्वाइंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। आज बाजार में मिडकैप सेक्टर भी मजबूत नजर आ रहा है। वहीं FMCG ,IT और फार्मा शेयरों में आज दबाव दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रॉपर्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बाजार के इस महौल में सीएनबीसी-आवाज़ के चार का चौका सेगमेंट में प्रशांत सावंत ने एबीबी इंडिया के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने टीवीएस मोटर में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा राजेश सातपुते ने टाटा केमिकल्स पर दांव लगाया। संजीव होता ने भी मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः ABB India

प्रशांत सावंत ने ABB India के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 3100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 110 से 125 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 40 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः TVS Motor Future

सच्चितानंद उत्तेकर ने TVS Motor पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि TVS Motor में 1116 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1145-1150 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1096 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें