Get App

JM Financial के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, ACC का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24800, 24900 और 25000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24700, 24600 और 24500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51800, 51900 और 52000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51700, 51600 और 51500 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 3:00 PM
JM Financial के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, ACC का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
ACC पर JM Financial Services की सोनी पटनायक ने 2340 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

Top F&O Calls: बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी नीचे से रिकवर होकर फ्लैट कारोबार कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते हुए लाल निशान में नजर आये। निफ्टी में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो और टेक महिंद्रा के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ की बात करें तो एलएंडटी टेक सर्विसेस, बजाज ऑटो, ओबेरॉय रियल्टी, आयशर मोटर्स, टाटा पावर और विप्रो के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज JM Financial Services की सोनी पटनायक ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24800, 24900 और 25000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24700, 24600 और 24500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51800, 51900 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51700, 51600 और 51500 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें