Get App

Edelweiss Securities के आदित्य नारायण की राय, FY23 में कंपनियों की आय पर देखने को मिल सकता है दबाव

मनीकंट्रोल के मार्च महीने के मार्केट सेटिमेंट सर्वे के मुताबिक फंड मैनेजरों को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2022-23 में Nifty 50 कंपनियों की कमाई में 10-15 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2022 पर 2:45 PM
Edelweiss Securities के आदित्य नारायण की राय, FY23 में कंपनियों की आय पर देखने को मिल सकता है दबाव
Edelweiss Securities के आदित्य नारायण ने कहा कि निवेशकों को 2022-23 में कंपनियों के अर्निंग ग्रोथ के अनुमान को लेकर सर्तक रहने की जरुरत है।

Edelweiss Securities के आदित्य नारायण ने CNBC-TV18 के साथ बाजार की आगे की दशा और दिशा पर हुई बातचीत में कहा कि निवेशकों को 2022-23 में कंपनियों के अर्निंग ग्रोथ के अनुमान को लेकर सर्तक रहने की जरुरत है।

इस बातचीत में उन्होंने कहा कि कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी से ना सिर्फ कंपनियों की मार्जिन पर दबाव देखने को मिलेगा ।  इसकी वजह से प्रोडक्ट्स की कीमतों में  बढ़ोतरी होगी। जिसके चलते डिमांड पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता हैं। बड़ी बात यह है कि आगे डिमांड कैसी रहती है यहीं वह फैक्टर है जो चिंता का सबसे बड़ा विषय हैं।

यह भी पढ़ें -Multibagger Stock: Adani Green के शेयरों में 1 महीने में दिखी 50% की तेजी, जानिए क्या आगे भी कायम रहेगी ये मजबूती

गौरतलब है कि निवेशकों में इस बात को लेकर विश्वास बना है कि 2022-23 और 2023-24 में निफ्टी में शामिल कंपनियों की अर्निंग में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसकी वजह घरेलू निवेश में फिर आती तेजी और एक्सपोर्ट में तेजी की उम्मीद है। अब तक बाजार महंगाई से जुड़ी चिंताओं, अमेरिका में संभावित मंदी और चीन की सुस्ती जैसे समस्याओं से पार पाने में सफल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें