रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ACME Solar Holdings के शेयरहोल्डर्स के लिए 13 मार्च का दिन अच्छा रहा। दिन में शेयर पिछले बंद भाव से 9 प्रतिशत तक चढ़ा। BSE पर कीमत 262.45 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 6.4 प्रतिशत बढ़त के साथ 255.60 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने बताया है कि उसने कुल प्लांड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) क्षमता 585 MW/2011.24 MWh में से पहले चरण में 142.67 MW/481.49 MWh के BESS को चालू कर दिया है। कंपनी ने ऐसा अपनी अलग-अलग सहायक कंपनियों के जरिए किया है। कुल मिलाकर, कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो के लिए अलग-अलग राज्यों में कई चरणों में लगभग 17 GWh BESS लगाने की जरूरत है।
