फर्टिलाइजर शेयरों में आज एक्शन देखने को मिल रहा है। 22 जून की GST काउंसिल की बैठक में GST से फर्टिलाइजर को बाहर करने का फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा GST काउंसिल की इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते है। फर्टिलाइजर को GST से बाहर करने पर विचार करने के साथ ही रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स के मामलों के निपटारे के लिए संशोधन पर भी फैसला हो सकता है। इस मुद्दे पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आलोक प्रियदर्शी ने जीएसटी काउंसिल के एजेंडा पर खास जानकारी दी।
