अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence and Aerospace), इंडैमर टेक्निक्स प्राइवेट लिमिटेड (ITPL) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। ऐसा होराइजन एयरो सॉल्यूशंस लिमिटेड के जरिए किया जाएगा। होराइजन एयरो सॉल्यूशंस, अदाणी डिफेंस और प्राइम एयरो की 50:50 पार्टनरशिप वाला जॉइंट वेंचर है। इंडैमर टेक्निक्स, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) सर्विसेज देती है। हिस्सेदारी खरीद के लिए एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट साइन हो गया है।
