Adani Group Shares: उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप के शेयरों में बुधवार 28 जून को जोरदार तेजी देखी गई। ग्रुप की 10 में से 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। इसमें से भी 3 शेयरों में 5% से अधिक की तगड़ी उछाल देखी गई। वहीं दूसरी ओर अदाणी ग्रुप के 2 शेयर आज मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयरों में देखने को मिली, जो बीएसई पर 5.93 फीसदी बढ़कर करीब 819.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं ग्रुप की सबसे मुख्य कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Eneterprises) के शेयर 5.34 फीसदी बढ़कर 2,403.65 रुपये के भाव पर बंद हुए।
