Get App

Adani Enterprises में 2% और JP Power में 12% का उछाल, ₹14,535 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी पर चहके निवेशक

Stock Market News: घरेलू स्टॉक मार्केट की रौनक के बीच अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और जेपी पावर (JP Power) के शेयर करीब 12% तक उछल पड़े। यह तेजी इसलिए आई क्योंकि जेपी एसोसिएट्स को खरीदने के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज के रिजॉल्यूशन प्लान को एनसीएलटी की मंजूरी मिल गई। जानिए क्या है अदाणी ग्रुप का रिजॉल्यूशन प्लान,

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 4:14 PM
Adani Enterprises में 2% और JP Power में 12% का उछाल, ₹14,535 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी पर चहके निवेशक
NCLT ने इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के जरिए JP Associates को लेकर Adani Enterprises के ₹14,535 करोड़ के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी है।

Stock Market News: अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज खरीदारी का अच्छा रुझान दिखा। सिर्फ अदाणी एंटरप्राइजेज ही नहीं, जेपी पावर के भी शेयर रॉकेट बन गए। इन स्टॉक्स की चमक आज इस कारण बढ़ी क्योंकि NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) ने जेपी एसोसिएट्स के अधिग्रहण को लेकर अदाणी एंटरप्राइजेज की ₹14,535 करोड़ की बोली को मंजूरी दे दी तो निवेशक चहक उठे। आज अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 1.63% की बढ़त के साथ ₹2007.55 (Adani Enterprises Share Price) पर तो जेपी पावर के शेयर 7.30% के उछाल के साथ ₹15.00 (JP Power Share Price) पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.60% चढ़कर ₹2026.75 और जेपी पावर 11.87% उछलकर ₹15.64 तक पहुंच गया था।

Adani Enterprises का किस रिजॉल्यूशन प्लान को मिली मंजूरी?

एनसीएलटी ने इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के जरिए जेपी एसोसिएट्स को लेकर अदाणी एंटरप्राइजेज के ₹14,535 करोड़ के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी है। जेपी एसोसिएट्स ने रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी है कि एनसीएलटी की इलाहाबाद बेंच ने 17 मार्च को मौखिक रूप से एक आदेश में अदाणी एंटरप्राइजेज के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी। पिछले साल 2025 के नवंबर महीने में CoC (कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स) ने अदाणी एंटरप्राइजेज के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी थी। अदाणी एंटरप्राइजेज ने जेपी एसोसिएट्स को लेकर वेदांता (Vedanta) और डालमिया भारत (Dalmia Bharat) को पछाड़ कर यह बोली जीती है। अदाणी एंटरप्राइजेज के रिजॉल्यूशन प्लान को 89% क्रेडिटर्स का सपोर्ट मिला जिसके बाद डालमिया सीमेंट (भारत) और वेदांता ग्रुप के रिजॉल्यूश प्लान को क्रेडिटर्स का सपोर्ट मिला।

JP Associates के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें