Adani Group: अदाणी ग्रुप के अधिकांश शेयरों में आज 12 दिसंबर को 7 फीसदी तक की शानदार तेजी आई है। आज की तेजी के साथ ग्रुप के मार्केट कैप में 27000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर इस समय 7 फीसदी की तेजी के साथ 1,228.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस, एनडीटीवी और अदाणी पोर्ट्स में भी 2-5 फीसदी की तेजी देखी गई। अदाणी विल्मर के शेयरों में एक फीसदी का उछाल देखने को मिला। हालांकि, अंबुजा सीमेंट्स का शेयर करीब 1 फीसदी लुढककर 572.80 रुपये के भाव पर आ गया।
