Get App

FY25 की पहली छमाही में Adani Green Energy की ऑपरेशनल कैपेसिटी और एनर्जी सेल्स में इजाफा, शेयर में तेजी

Adani Green energy Share Price: अदाणी ग्रीन एनर्जी के मुताबिक, अप्रैल-सितंबर 2024 में इसके सोलर पोर्टफोलियो के लिए CUF 23.9% था, जो 99.4% प्लांट अवेलेबिलिटी द्वारा सपोर्टेड था। विंड एनर्जी CUF 95% प्लांट अवेलेबिलिटी के साथ 35.7% रहा, जबकि हाइब्रिड एनर्जी पोर्टफोलियो का CUF 99.6% प्लांट अवेलेबिलिटी के साथ 42.9% था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 11, 2024 पर 4:05 PM
FY25 की पहली छमाही में Adani Green Energy की ऑपरेशनल कैपेसिटी और एनर्जी सेल्स में इजाफा, शेयर में तेजी
Adani Green Energy का शेयर 11 अक्टूबर को सुबह बीएसई पर लाल निशान में 1780.50 रुपये पर खुला।

Adani Green energy Stock Price: अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में 11 अक्टूबर को इंट्राडे में 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही यानि अप्रैल-सितंबर के लिए ऑपरेशनल कैपेसिटी और एनर्जी सेल्स में अच्छी वृद्धि की घोषणा की है। अप्रैल-सितंबर 2024 के दौरान कंपनी ऑपरेशनल कैपेसिटी सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 11,184 मेगावाट हो गई। अप्रैल-सितंबर 2023 छमाही में यह 8,316 मेगावाट थी। इस ग्रोथ का प्रमुख कारण 2,418 मेगावाट सोलर और 450 मेगावाट विंड एनर्जी क्षमता का जुड़ना रहा।

कंपनी की एनर्जी सेल्स में छमाही के दौरान सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 14,128 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई। अप्रैल-सितंबर 2023 में अदाणी ग्रीन एनर्जी की एनर्जी सेल्स 11,760 मिलियन यूनिट रही थी। पिछले चार वर्षों में, कंपनी ने बिजली उत्पादन में 49 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) हासिल की है।

एक साल में अदाणी ग्रीन एनर्जी शेयर 86% मजबूत

बीएसई के डेटा के मुताबिक, कंपनी का शेयर 11 अक्टूबर को सुबह लाल निशान में 1780.50 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 1.4 प्रतिशत तक उछला और 1807 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 1792.05 रुपये पर सेटल हुआ। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 86 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी है। 2 हफ्तों में शेयर करीब 10 प्रतिशत नीचे आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें