Adani Group : द ब्लैक स्वान (The Black Swan) और एंटीफ्रैगाइल (Antifragile) के जाने-माने लेखक नासिम निकोलस तालेब (Nassim Nicholas Taleb) ने मुश्किलों से जूझ रहे भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) को सलाह दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेस (Adani Enterprises) का पूरी तरह सब्सक्राइब एफपीओ (FPO) को वापस लेने के पीछे के तर्क को भी समझाया है। उन्होंने वीडियो मेसेज में अपने बिजनेस एम्पायर के लिए सबसे बड़ी चुनौती से जूझ रहे अडानी से कहा कि स्टॉक की कीमत में भारी गिरावट के बाद इस इश्यू को आगे बढ़ाना “नैतिक रूप से सही नहीं” होता।
