Get App

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 6% तक चढ़ने के बाद फिसले, Adani Wilmar 3% टूटा

शुक्रवार, 7 मार्च को फिच रेटिंग्स ने Adani Energy Solutions की लॉन्ग टर्म विदेशी और लोकल करेंसी इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग (IDRs) को 'BBB-' पर बरकरार रखा। रेटिंग्स को रेटिंग वॉच निगेटिव से हटा दिया गया है और निगेटिव आउटलुक जारी किया गया है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 10, 2025 पर 10:50 PM
अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 6% तक चढ़ने के बाद फिसले, Adani Wilmar 3% टूटा
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई में धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर यथास्थिति रखने का आदेश देने से इनकार कर दिया।

सोमवार, 10 मार्च को अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में पहले तेजी और बाद में गिरावट रही। दिन में इन शेयरों की कीमत लगभग 6 प्रतिशत तक बढ़ी। सबसे ज्यादा तेजी अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में दिखी। फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स का शेयर 2 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी 4 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस 3 प्रतिशत और अदाणी विल्मर 1.6 प्रतिशत तक उछला।

बाद में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 1.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 758.95 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर अदाणी पावर का शेयर 0.22 प्रतिशत गिरावट के साथ 505.05 रुपये पर, अदाणी एंटरप्राइजेज लगभग 1 प्रतिशत गिरावट के साथ 2229.30 रुपये पर, अदाणी पोर्ट्स का शेयर लगभग फ्लैट रहकर 1142.60 रुपये पर, अदाणी ग्रीन एनर्जी 1.5 प्रतिशत टूटकर 825.30 रुपये पर, अदाणी टोटल गैस लगभग फ्लैट रहकर 605.30 रुपये पर और अदाणी विल्मर 3 प्रतिशत गिरावट के साथ 252.20 रुपये पर बंद हुआ।

फिच रेटिंग्स ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के लिए जारी किया निगेटिव आउटलुक 

शुक्रवार, 7 मार्च को फिच रेटिंग्स ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड की लॉन्ग टर्म विदेशी और लोकल करेंसी इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग (IDRs) को 'BBB-' पर बरकरार रखा। रेटिंग्स को रेटिंग वॉच निगेटिव से हटा दिया गया है और निगेटिव आउटलुक जारी किया गया है। लेकिन इसके बावजूद कंपनी के शेयर में तेजी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें