Get App

नए साल के पहले दिन 7% तक चढ़ गए Adani Group कंपनियों के शेयर, Ambuja Cements ने देखा 1 साल का नया हाई

गौतम अदाणी के ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का कुल मिलाकर मार्केट कैप 1 जनवरी को 14.22 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। अदाणी ग्रुप के तहत आने वाली 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हैं। सोमवार के कारोबार में सबसे ज्यादा एनडीटीवी चढ़ा। उसके बाद अदाणी विल्मर लिमिटेड का शेयर रहा।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 01, 2024 पर 4:59 PM
नए साल के पहले दिन 7% तक चढ़ गए Adani Group कंपनियों के शेयर, Ambuja Cements ने देखा 1 साल का नया हाई
Adani Group के तहत आने वाली 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हैं।

2024 के पहले दिन 1 जनवरी को अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के लिए भी निवेशकों की दिलचस्पी दिखी और शेयरों में 7 प्रतिशत तक की मजबूती देखी गई। सबसे ज्यादा NDTV का शेयर चढ़ा। NDTV स्टॉक ने दिन के दौरान बीएसई पर पिछले बंद भाव से 7 प्रतिशत से ज्यादा तक की मजबूती देखी और आखिर में 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 275.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं अंबुजा सीमेंट्स के शेयर ने दिन में 3.5 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूती दर्ज की और 52 सप्ताह के नए हाई 539.55 रुपये पर जा पहुंचा। बाद में यह 2.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 534.70 रुपये पर बंद हुआ।

फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises की बात करें तो बीएसई पर यह शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 2917 रुपये पर बंद हुआ है। दिन के दौरान इसने पिछले बंद भाव से करीब 3.5 प्रतिशत तक की तेजी देखी। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन भी 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 1048 रुपये पर सेटल हुआ है। दिन में यह 3.2 प्रतिशत तक चढ़ा था। नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स को जारी करने के प्रस्ताव पर अदाणी पोर्ट्स के बोर्ड की मीटिंग 3 जनवरी को होने जा रही है।

बाकी 6 कंपनियों में कितनी तेजी

ग्रुप की अन्य कंपनियों में अदाणी पावर का शेयर बीएसई पर दिन में 2 प्रतिशत तक की तेजी देखने के बाद ​लगभग पिछले बंद भाव पर ही सेटल हुआ है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर भी फ्लैट ही बंद हुआ है। हालांकि दिन में यह 2.3 प्रतिशत तक चढ़ा था। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दिन में 1.5 प्रतिशत तक की तेजी देखी और आखिर में फ्लैट लेवल पर बंद हुआ। अदाणी टोटल गैस 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1001 रुपये पर बंद हुआ है। दिन में एक समय यह 2.5 प्रतिशत तक चढ़ गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें