Get App

MSCI India इंडेक्स में BOB और CG Power शामिल, Adani Group की कंपनियों का कितना घटा वेटेज?

Adani Group companies : एमएससीआई इंडिया ने बैंक ऑफ बड़ौदा और सीजी पावर इंडेक्स में शामिल कर दिया है। वहीं बायोकॉन इस इंडेक्स से बाहर हो गई है। अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस और अडानी एंटरप्राइजेस के वेटेज में खासी कमी की है। इससे इन शेयरों में भारी आउटफ्लो देखने को मिल सकता है। ये बदलाव 28 फरवरी, 2023 से प्रभावी हो जाएंगे

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Feb 10, 2023 पर 8:47 AM
MSCI India इंडेक्स में BOB और CG Power शामिल, Adani Group की कंपनियों का कितना घटा वेटेज?
Adani Group companies : इसके साथ ही, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस और अडानी एंटरप्राइजेस में भारी आउटफ्लो देखने को मिल सकता है

Adani Group companies : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल को अब एमएससीआई इंडिया इंडेक्स (MSCI India index) में जगह मिल गई है। वहीं बायोकॉन इस इंडेक्स से बाहर हो गई है। एमएससीआई ने एक रिलीज के जरिये यह जानकारी दी है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वाटिटेटिव रिसर्च के अभिलाष पगारिया के मुताबिक, इसके साथ ही CG Power और Bank of Baroda में क्रमशः 16.1 करोड़ डॉलर और 14.5 करोड़ डॉलर का इनफ्लो देखने को मिल सकता है। वहीं, Biocon में 6.8 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो देखने को मिल सकता है। MSCI ने कहा कि ये बदलाव 28 फरवरी, 2023 से प्रभावी हो जाएंगे।

अडानी की इन कंपनियों को दिया झटका

एमएससीआई इंडेक्स में शामिल होने के योग्य होने के साथ, एक सिक्योरिटी का फॉरेन इनक्लूजन फैक्टर (Foreign Inclusion Factor) यानी एफआईएफ एक निश्चित थ्रेसहोल्ड तक पहुंचना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें