गौतम अदाणी (Gautam Adani) पर 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत की साजिश में शामिल होने के आरोप के बाद अदाणी समूह की ओर से जारी किए गए बॉन्ड्स में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 10 सेंट की गिरावट आई। अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स ने गौतम अदाणी पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत ऑफर करने वाली एक स्कीम में शामिल होने का आरोप लगाया है।
