Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के सभी शेयरों में शुक्रवार 2 मार्च को लगातर दूसरे दिन तेज खरीदारी दिखी। इसके साथ ही यह लगातार चौथा दिन था, जब उसके मार्केट कैपिटलाइजेशन (Market Capitalisation) में इजाफा हुआ है। इन 4 दिनों में अदाणी ग्रुप की मार्केट वैल्यू करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ चुकी है। इसमें से 68,430 करोड़ रुपये का इजाफा सिर्फ आज हुआ है। यह अदाणी ग्रुप के मार्केट कैपिटलाइजेशन में पिछले 7 महीनों, यानी 1 अगस्त 2022 के बाद से किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी उछाल है।
