Get App

Adani Group ने समय से पहले चुकाया 7,300 करोड़ का कर्ज, प्रमोटरों ने छुड़ाए गिरवी रखे शेयर

अडानी ग्रुप (Adani Group) ने करीब 7,374 करोड़ रुपये (901 मिलियन डॉलर) के शेयर आधारित कर्ज का समय से पहले भुगतान किया है। विवादों का सामना कर रहे भारतीय ग्रुप ने मंगलवार 7 मार्च को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। यह कदम ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयर आधारित कर्ज को कम करने के प्रमोटरों के वादे के मुताबिक है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 07, 2023 पर 5:09 PM
Adani Group ने समय से पहले चुकाया 7,300 करोड़ का कर्ज, प्रमोटरों ने छुड़ाए गिरवी रखे शेयर
सुरक्षा ग्रुप ने दिवालिया प्रक्रिया के जरिए Jaypee Infratech को हासिल करने के लिए बोली लगाई थी

अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने करीब 7,374 करोड़ रुपये (901 मिलियन डॉलर) के शेयर आधारित कर्ज का समय से पहले भुगतान किया है। विवादों का सामना कर रहे भारतीय ग्रुप ने मंगलवार 7 मार्च को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। यह कदम ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयर आधारित कर्ज को कम करने के प्रमोटरों के वादे के मुताबिक है। अरबपति उद्योगपित गौतम अदाणी की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप के कर्ज के ऊंचे स्तर पर हाल ही में एक अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म ने सवाल उठाए थे। साथ ही उसने अदाणी ग्रुप पर विदेशी टैक्स हैवन देशों के गलत इस्तेमाल और स्टॉक में छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाया था।

अदाणी ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। साथ ही वह रिपोर्ट के बाद से ही कर्ज के स्तर से जुड़ी चिंताओं को कम करने के लिए डेट को कम करने की कोशिश में लगा हुआ है।

ग्रुप ने एक बयान में कहा कि उसके सबसे प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के प्रमोटरों ने 3.1 करोड़ शेयर या 4 फीसदी हिस्सेदारी जारी करेंगे। वहीं अदाणी पोर्ट के प्रमोटरों ने 15.5 करोड़ शेयर या करीब 11.8 फीसदी हिस्सेदारी जारी करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें