Get App

Adani Ports पर फिदा ब्रोकरेज, बढ़ाया टारगेट, निवेशक धड़ाधड़ खरीद रहे शेयर

Adani Group News: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (Adani Ports and SEZ) के शेयर आज धड़ाधड़ ऊपर चढ़ रहे हैं। कंपनी ने डेट सिक्योरिटीज के बायबैक की योजना के बारे में जानकारी दी जिसके बाद शेयर उछलने लगे। वहीं ब्रोकरेज फर्म इसकी कारोबारी योजना को लेकर फिदा हो गए और सीएलएसए ने इसका टारगेट प्राइस ही बढ़ा दिया। चेक करें टारगेट प्राइस

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 20, 2023 पर 11:15 AM
Adani Ports पर फिदा ब्रोकरेज, बढ़ाया टारगेट, निवेशक धड़ाधड़ खरीद रहे शेयर
पिछले हफ्ते Adani Ports ने पुडुच्चेरी में वित्तीय संकट से जूझ रही कराईकल पोर्ट को 1485 करोड़ रुपये में खरीदने का ऐलान किया था। इससे पूर्वी तट पर अदाणी ग्रुप की स्थिति और मजबूत होगी। इस खरीदारी के बाद अदाणी ग्रुप के पास देश में 14 पोर्ट हो गए।

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की पोर्ट कंपनी Adani Ports and SEZ को लेकर ब्रोकरेज काफी उत्साहित दिख रहे हैं। आज इसके शेयर भी तेजी से उछल रहे हैं। कंपनी के डेट सिक्योरिटीज के बायबैक प्लान पर निवेशक जमकर शेयरों की खरीदारी कर रहे हैं जिसके दम पर यह करीब तीन फीसदी उछल गया है। बीएसई पर इस समय यह 2.84 फीसदी के उछाल के साथ 677.15 रुपये (Adani Ports Share Price) पर ट्रेड हो रहा है। इंट्रा-डे में तो यह 678.40 रुपये तक चला गया है। कंपनी के कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लान पर ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने फिदा होकर टारगेट प्राइस ही बढ़ा दिया। अदाणी पोर्ट्स के शेयर 810 रुपये तक पहुंच सकते हैं जो मौजूदा भाव से करीब 20 फीसदी अपसाइड है।

Adani Ports पर ब्रोकरेज क्यों फिदा

अदाणी पोर्ट्स ने वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2025 के बीच के कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लान में बदलाव किया है और अब इसका फोकस ईबीआईटीडीए की तुलना में अपने नेट कर्ज को घटाकर 2.5 गुना तक लाने पर है। हिंडनबर्ग के झटके से जैसे-जैसे ग्रुप उबर रहा है, कंपनी का फोकस अपने कोर बिजनेस की तरफ लौटने पर है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-24 के बीच EBITDA की ग्रोथ दोहरे अंकों में रखने की है।

इन सब वजहों से ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने इसे खरीदारी रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 700 रुपये से बढ़ाकर 790 रुपये कर दिया है। वहीं हाल ही में गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा था और 810 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। मॉर्गन स्टैनले ने 690 रुपये के टारगेट पर इसे ओवरवेट रेटिंग दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें