Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप की रिन्यूएबल एनर्जी इकाई अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) को एक्सचेंजों से बड़ी राहत मिली है। बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) ने अदाणी ग्रीन एनर्जी को लॉन्ग टर्म एडीशनल सर्विलांस मेजर फ्रेमवर्क (ASM Framework) के पहले स्टेज के तहत रखने का फैसला किया गया है। यह फैसला 10 अप्रैल से लागू हो जाएगा। पिछले महीने 28 मार्च एनएसई-बीएसई ने अदाणी ग्रीन को लॉन्ग टर्म एएसएम फ्रेमवर्क के दूसरे स्टेज के तहत रखा था। यह फ्रेमवर्क के तहत अभी भी बना रहेगा यानी कि इसकी अतिरिक्त निगरानी जारी रहेगी लेकिन 10 अप्रैल से अब यह लोअर स्टेज में आ जाएगा।
