Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में मिला-जुला रुख; लेकिन इस स्टॉक में लगातार 5वें दिन लगा अपर सर्किट

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार 26 मई को भी मिला-जुला रखा रहा। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध 10 में से 5 कंपनियों के शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बाकी 5 शेयरों में तेजी का रुख रहा। सबसे अधिक गिरावट 4.46% की गिरावट अदाणी ट्रांसमिशन में रही। वहीं दूसरी ओर NDTV के शेयरों में लगातार 5वें दिन अपर सर्किट लगा

अपडेटेड May 26, 2023 पर 6:31 PM
Story continues below Advertisement
Adani Enterprises का शेयर 0.10% की तेजी के साथ 2,540.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार 26 मई को भी मिला-जुला रखा रहा। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध 10 में से 5 कंपनियों के शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बाकी 5 शेयरों में तेजी का रुख रहा। यह लगातर तीसरा दिन है, जब अदाणी ग्रुप के शेयरों में मिला-जुला रुख रहा। जानकारों का कहना है कि सप्ताह की शुरुआत में कई सकारात्मक खबरों के चलते ग्रुप के सभी शेयरों में तेज उछाल देखी गई थी, जिसके बाद ट्रेडर्स मुनाफावसूली कर रहे हैं। ग्रुप के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आज अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में रही और यह एनएसई पर 4.46 फीसदी गिरकर 852 रुपये के भाव पर बंद हुए।

इसके बाद सबसे अधिक गिरावट अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों में रही और यह 4.31 फीसदी गिरकर 762.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

ग्रुप के बाकी शेयरों में अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) 0.69 लुढ़ककर 964.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) का शेयर 0.67 फीसदी टूटकर 449.00 रुपय पर आ गया। अदाणी पावर (Adani Power) का शेयर 0.17 फीसदी गिरकर 258.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ।


दूसरी ओर अदाणी ग्रुप के जो 5 शेयर हरे निशान में बंद हुए, उनमें सबसे अधिक तेजी एनडीटीवी (NDTV) के शेयरों में रही। एनडीटीवी का शेयर 4.99 फीसदी की अपनी अपर सर्किट सीमा को छूकर 227.15 रुपये के भाव पर बंद हुए। एनडीटीवी ने हाल में कई क्षेत्रीय न्यूज चैनलों को खोलने के लिए इजाजत मांगा है, जिसके बाद से इसके शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- LIC के शेयर एक महीने में 10% चढ़े; चौथी तिमाही के नतीजों के बाद अब शेयर खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

इसके अलावा अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) का शेयर 1.10% चढ़कर 423.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं एसीसी (ACC) के शेयर एनएसई पर 0.55 फीसदी तेजी के साथ 1,787.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। जबकि अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 725.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

ग्रुप की सबसे मुख्य अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर 0.10% की तेजी के साथ 2,540.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

Hindenburg ने दिया था अदाणी ग्रुप को झटका

अमेरिका की एक फाइनेंशियल फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस साल 24 जनवरी को अदाणी ग्रुप पर एक रिपोर्ट जारी किया था। इसमें अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया गया था। ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया था लेकिन इसके शेयर झटके को संभाल नहीं सके। इन आरोपों के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयर 83 फीसदी तक टूट गए थे। अभी तक अदाणी ग्रुप की किसी भी कंपनी के शेयर पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।