Get App

Adani-Hindenburg Probe: सेबी को जांच के लिए मिल सकता है और समय, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई

Adani Group News: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में छेड़छाड़ और नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं, इसकी जांच के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) को तीन महीने का और समय मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को यह कहा है। इसके अलावा देश की सबसे बड़ी अदालत ने सेबी की याचिका को सुनवाई के लिए लिस्ट कर लिया है। जानिए क्या है यह पूरा मामला

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 12, 2023 पर 8:03 PM
Adani-Hindenburg Probe: सेबी को जांच के लिए मिल सकता है और समय, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई
करीब दो महीने पहले 2 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच के लिए जांच का आदेश दिया था। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को दो महीने का समय दिया था।

Adani Group News: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में छेड़छाड़ और नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं, इसकी जांच के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) को तीन महीने का और समय मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को यह कहा है। इसके अलावा देश की सबसे बड़ी अदालत ने सेबी की याचिका पर 15 मई को सुनवाई के लिए लिस्ट कर लिया है। सेबी ने कोर्ट के पास याचिका दायर किया था कि उसे अडाणी-हिंडनबर्ग मामले (Adani-Hindeburg Case) पर जांच में छह महीने का अतिरिक्त समय दिया जाए। हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया था। हालांकि ग्रुप ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SEBI कर रही हैं जांच

सब समाचार

+ और भी पढ़ें