Adani Group Stocks: देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी ग्रुप और अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के मामले में दायर याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अकाउंटिंग फ्रॉड और स्टॉक मैनिपुलेशन से जुड़े आरोपों की जांच से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की, उसने अदाणी ग्रुप के शेयरों में फ्यूल भर दिया। आज इंट्रा-डे में इसके शेयर 20 फीसदी तक उछल गए। अदाणी ग्रुप के लिस्टेड दस शेयरों में दो तो अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसमें से तो एक तो इसी लेवल पर आज बंद हुआ जबकि दूसरे में एकदम मामूली नरमी आई।
