Adani Total Gas: अदाणी टोटल गैस लगातार दूसरे दिन बना रॉकेट, इन गैस कंपनियों के शेयरों में भी उछाल

Nifty Energy Index करीब 1.9 फीसदी चढ़ा, जबकि Nifty Oil and Gas Index में करीब 0.9 फीसदी तेजी दिखी। Adani Total Gas का शेयर 9.86 फीसदी चढ़कर 623 रुपये चल रहा था। 11 मार्च को भी इस शेयर में बड़ी तेजी आई थी

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
अदाणी टोटल गैस का शेयर 6 मार्च से करीब 27 फीसदी चढ़ चुका है।

सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन और एलएनजी कंपनियों के शेयरों में 12 मार्च को लगातार दूसरे दिन तेजी दिखी। सरकार मध्यपूर्व में चल रही लड़ाई के बीच देश में गैस की पर्याप्त सप्लाई बनाए रखने की कोशिश कर रही है। इसका पॉजिटिव असर गैस कंपनियों के शेयरों पर पड़ रहा है। 12 मार्च को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बावजूद गैस शेयरों में तेजी दिखी।

अदाणी टोटल गैस 9 फीसदी से ज्यादा उछला

Nifty Energy Index करीब 1.9 फीसदी चढ़ा, जबकि Nifty Oil and Gas Index में करीब 0.9 फीसदी तेजी दिखी। Adani Total Gas का शेयर 9.86 फीसदी चढ़कर 623 रुपये चल रहा था। 11 मार्च को भी इस शेयर में बड़ी तेजी आई थी। 6 मार्च से यह शेयर करीब 27 फीसदी चढ़ चुका है।


दूसरी गैस कंपनियों के शेयरों में भी तेजी

दूसरी गैस कंपनियों के शेयरों में भी 12 मार्च को तेजी दिखी। Gail (India) का शेयर 3.49 फीसदी चढ़कर 153 रुपये चल रहा था। Mahanagar Gas का शेयर 1.97 फीसदी की मजबूती के साथ 1,070 रुपये था। Petronet LNG का शेयर 2.14 फीसदी चढ़कर 295 रुपये चल रहा था।

सरकार गैस की सप्लाई बनाए रखने की कर रही कोशिश

सरकार मध्यपूर्व में चल रही लड़ाई के बीच देश में गैस की सप्लाई बनाए रखने की कोशिश कर रही है। अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई का असर मध्यपूर्व से ऑयल और गैस की सप्लाई पर पड़ा है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते जहाजों के आवागमन पर असर पड़ा है। सरकार ने कहा है कि सप्लाई में कमी को देखते हुए वह एलएनजी और एलपीजी की अतिरिक्त सप्लाई हासिल करने की कोशिश कर रही है।

75 फीसदी क्रूड की सप्लाई दूसरे रास्ते से

अधिकारियों ने बताया है कि एलएनजी के दो कार्गो भारत पहुंचने वाले हैं। सरकारी ऑयल कंपनियां दूसरे देशों से क्रूड ऑयल मंगा रही हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि करीब 75 फीसदी क्रूड की सप्लाई के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इंडिया में रोजाना 189 मिलियन मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर्स (MMSCMD) नेचुरल गैस की खपत है। इसमें से 97.5 एमएमएससीएमडी का उत्पादन देश में होता है।

यह भी पढ़ें: Crude Oil फिर से 100 डॉलर के पार, फूड कंपनियों के शेयरों की बजी बैंड

शेयर बाजार में 12 मार्च को भी गिरावट

12 मार्च को भी शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सुबह में बाजार काफी कमजोर खुले थे। लेकिन, दोपहर तक बाजार में काफी रिकवरी आई। 1:30 बजे निफ्टी 60 प्वाइंट्स गिरकर 23,810 अंक पर चल रहा था। Sensex 238 अंक गिरकर 76,639 अंक पर चल रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।