Get App

Adani Transmission बनी देश की 10वीं सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी, LIC और ITC सहित कई पुराने कॉरपोरेट दिग्गजों को पछाड़ा

Adani Transmission के शेयरों में इस साल अब तक करीब 125 फीसदी की उछाल आ चुकी है, जिसके चलते इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन शुक्रवार को बढ़कर 4.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2022 पर 3:20 PM
Adani Transmission बनी देश की 10वीं सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी,  LIC और ITC सहित कई पुराने कॉरपोरेट दिग्गजों को पछाड़ा
अडानी ग्रुप लिस्टेड सभी सातों कंपनियों के शेयरों में इस साल भारी उछाल देखी गई है

अडानी ट्रासंमिशन (Adani Transmission) देश के कई पुराने और जाने-माने कॉरपोरेट दिग्गजों को पछाड़ते हुए मार्केट वैल्यू के लिहाज से अब भारत की 10वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों (Adani Group Stocks) में इस साल आई भारी उछाल का अडानी ट्रांसमिशन को फायदा मिला है।

Adani Transmission एक पावर यूटिलिटी कंपनी है। इस साल (2022) इसके शेयरों में अब तक करीब 125 फीसदी की उछाल आ चुकी है, जिसके चलते इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन शुक्रवार को बढ़कर 4.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अडानी ट्रांसमिशन की मार्केट वैल्यू अब LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन) से भी अधिक हो गई है, जो देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। इसके अलावा इसके सिगरेट से लेकर बिस्किट और आटा बनाने वाली कंपनी आईटीसी को भी मार्केट वैल्यू के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

सिर्फ अडानी ट्रांसमिशन ही नहीं, बल्कि अडानी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड सभी सातों कंपनियों के शेयरों में इस साल भारी उछाल देखी गई है। शेयरों में इजाफा का फायदा अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को भी मिला है, जिनकी संपत्ति में इस साल अब तक 64 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें