Get App

Adisoft Tech IPO Listing: ₹172 का शेयर ₹205 पर लिस्ट, ढहते मार्केट में बरसा पैसा, आईपीओ को मिली थी धांसू बोली

Adisoft Tech IPO Listing: इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली आदिसॉफ्ट टेक के शेयरों की आज मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 4:17 PM
Adisoft Tech IPO Listing: ₹172 का शेयर ₹205 पर लिस्ट, ढहते मार्केट में बरसा पैसा, आईपीओ को मिली थी धांसू बोली
Adisoft Tech IPO Listing: आदिसॉफ्ट टेक का ₹74 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-27 अप्रैल तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Adisoft Tech IPO Listing: आदिसॉफ्ट टेक के शेयरों की आज कमजोर मार्केट में भी NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। वहीं दूसरी तरफ इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) तो डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक टूट गए। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 77 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹172 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹205.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 19.19% का लिस्टिंग गेन (Adisoft Tech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹215.25 (Adisoft Tech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति आईपीओ निवेशक 25.15% मुनाफे में हैं।

Adisoft Tech IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

आदिसॉफ्ट टेक का ₹74 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-27 अप्रैल तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 77.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 98.23 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 120.16 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 47.27 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 43.08 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹10.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹37.77 करोड़ नई फैक्ट्री यूनिट लगाने, ₹10.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Adisoft Tech के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें