Get App

निफ्टी और बैंक निफ्टी में सेल ऑन बाउंस की रणनीति अपनाएं, स्विंग्स में से जल्दी निकलने की करें कोशिश- एक्सपर्ट

निफ्टी पर राय देते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि निफ्टी में 23500 का अहम सपोर्ट लेवल टूटते हुए दिखा है। अब 23000 का लेवल सपोर्ट के रूप में काम करेगा। वहीं ऊपर की तरफ 23700 का लेवल रेजिस्टेंस के रूप में दिखेगा। हालांकि आईटी सेक्टर नीचे के लेवल्स से इंडेक्स के लाइफलाइन बन कर आया है। लेकिन ये मानइर पुल बैक लग रहा है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 10, 2025 पर 1:26 PM
निफ्टी और बैंक निफ्टी में सेल ऑन बाउंस की रणनीति अपनाएं, स्विंग्स में से जल्दी निकलने की करें कोशिश- एक्सपर्ट
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर शिवांगी सरडा ने सेल ऑन बाउंस की रणनीति अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मार्केट में थोड़े बुहत स्मार्टली ट्रेड करें और ऐसे स्विंग में जल्दी निकलने की कोशिश करें

Nifty Strategy During Market Hours : बाजार में आज कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी सपाट कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस बीच Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि बाजार में बुल्स एंड बेयर्स का टग ऑफ वार चल रहा है। निफ्टी में निचले लेवल पर सपोर्ट बेस बाईंग देखने को मिल रही है। आईटी सेक्टर निचले लेवल पर बाजार को सपोर्ट कर रहा है लेकिन अपर लेवल्स पर अभी भी बाजार में रिजेक्शन दिख रहा है। हमें लगता है बाजार में मिक्स स्ट्रक्चर रहेगा। इसमें स्विंग दिखेंगे लेकिन दबाव भी रहेगा। इंट्राडे के नजरिये से बात करें तो यहां पर सेल ऑन बाउंस पर सेल की रणनीति अपना सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाजार में लगातार 6 सेशन से इंडेक्स में लोअर हाई बनते हुए दिख रहे हैं। दो दिनों से शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिल रहा है इसलिए हमें लगता है कि बाजार में प्रेशर बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि निफ्टी में 23500 का अहम सपोर्ट लेवल टूटते हुए दिखा है। अब 23000 का लेवल सपोर्ट के रूप में काम करेगा। वहीं ऊपर की तरफ 23700 का लेवल रेजिस्टेंस के रूप में दिखेगा। हालांकि अपसाइड इन लेवल्स पर कैप्ड होने की वजह से हर्डल लेवल्स छोटा नजर आ रहा है। हालांकि आईटी सेक्टर नीचे के लेवल्स से इंडेक्स के लाइफलाइन बन कर आया है। लेकिन ये मानइर पुल बैक लग रहा है।

गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा की बैंक निफ्टी पर राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें