बायोटेक्नोलॉजी कंपनी एडवांस्ड एंजाइम टेक्नोलोजिज के शेयरों में 12 नवंबर को 9.4 प्रतिशत की शानदार तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 339.10 रुपये के हाई तक गया। कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहने से शेयर में खरीद बढ़ी। एडवांस्ड एंजाइम टेक्नोलोजिज का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 43.3 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 33 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 26.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 184.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो सितंबर 2024 तिमाही में 146 करोड़ रुपये था।
