Get App

Aequs IPO Listing: घाटे में चल रही एक्वस ने कराया मुनाफा, ₹124 का शेयर ₹140 पर लिस्ट

Aequs IPO Listing: एक्वस ऐरोस्पेस सेगमेंट में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कैपिबिलिटीज को लेकर भारत में स्पेशल इकनॉमिक जोन बनाने और इसे ऑपरेट करने के काम में है। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 10, 2025 पर 4:21 PM
Aequs IPO Listing: घाटे में चल रही एक्वस ने कराया मुनाफा, ₹124 का शेयर ₹140 पर लिस्ट
Aequs IPO Listing: एक्वस का ₹921.81 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-5 दिसंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Aequs IPO Listing: ऐरोस्पेस सेगमेंट की दिग्गज कंपनी एक्वस के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों को शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 104 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹124 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹140.00 और NSE पर भी ₹140.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 12.90% का लिस्टिंग गेन (Aequs Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹157.00 (Aequs Share Price) पर पहुंच गया। हल्की मुनाफावसूली के साथ यह ₹151.50 पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 22.18% मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹11 के डिस्काउंट पर मिला है।

Aequs IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एक्वस का ₹921.81 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-5 दिसंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 104.30 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 122.93 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 83.61 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 81.03 गुना और एंप्लॉयीज का 37.86 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹670.00 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 2,03,07,393 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹433.17 करोड़ कंपनी और इसकी सब्सिडरी का कर्ज हल्का करने, ₹64.00 करोड़ कंपनी और इसकी सब्सिडरी के लिए मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीदारी, और बाकी पैसे अधिग्रहण और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Aequs के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें