Get App

प्लांट में आग में झुलसे निवेशक, Aether के शेयरों में आई 9% की भारी गिरावट

Aether Share Price: दिग्गज केमिकल कंपनी ऐथर इंडस्ट्रीज (Aether Industries) के शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। गुजरात के सूरत में स्थित इसकी फैसिलिटी में आज सुबह आग लग गई जिसके चलते मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी इसके शेयरों के लिए माहौल निगेटिव हुआ। इस वजह से शेयर BSE पर इंट्रा-डे में 9 फीसदी से अधिक टूट गए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 29, 2023 पर 4:19 PM
प्लांट में आग में झुलसे निवेशक, Aether के शेयरों में आई 9% की भारी गिरावट
पूरे स्पेशल्टी केमिकल सेक्टर में मांग गिरने के चलते पिछले कुछ महीने से Aether के शेयर दबाव में हैं।

Aether Share Price: दिग्गज केमिकल कंपनी ऐथर इंडस्ट्रीज (Aether Industries) के शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। गुजरात के सूरत में स्थित इसकी फैसिलिटी में आज सुबह आग लग गई जिसके चलते मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी इसके शेयरों के लिए माहौल निगेटिव हुआ। इस वजह से शेयर BSE पर इंट्रा-डे में 9 फीसदी से अधिक टूट गए। भाव में रिकवरी भी हुई है तो मामूली ही। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 8.58 फीसदी की गिरावट के साथ 828.95 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.46 फीसदी फिसलकर 820.95 रुपये पर आ गया था। इसका फुल मार्केट कैप 10,987.75 करोड़ रुपये है।

आग की आंच क्यों पहुंची शेयरों तक

ऐथर के सूरत प्लांट में आज तड़के सुबह आग लग गई। इसके चलते 25 लोग घायल हो गए हैं। निवेशकों की चिंता इस बात को लेकर है इस प्लांट में आग लगने से कंपनी की मैनुफैक्चरिंग और रेवेन्यू को झटका लग सकता है। इस वजह से कुछ निवेशक अपने शेयर बेचकर निकलने की कोशिश में दिखे और भाव फिसल गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें