Get App

ऑलटाइम हाई से 25% गिरा इंफ्रा शेयर, अब 3-3 ब्रोकरेज ने दी 'Buy' टारगेट, कहा- L&T के टक्कर की है ये कंपनी

Afcons Infra shares: शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Afcons Infrastructure) को लेकर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। शापुरजी पोलनजी ग्रुप की इस कंपनी को नोमुरा, इनवेस्टक और जेफरीज जैसी दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने 'Buy' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 630 रुपये तक जाने की संभावना जताई है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 10:20 AM
ऑलटाइम हाई से 25% गिरा इंफ्रा शेयर, अब 3-3 ब्रोकरेज ने दी 'Buy' टारगेट, कहा- L&T के टक्कर की है ये कंपनी
Afcons Infra shares: यह स्टॉक लिस्टिंग के बाद ₹570 के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है

Afcons Infra shares: शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर (Afcons Infrastructure) को लेकर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। शापुरजी पोलनजी ग्रुप की इस कंपनी को नोमुरा, इनवेस्टक और जेफरीज जैसी दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने 'Buy' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 630 रुपये तक जाने की संभावना जताई है।

Nomura ने एफकॉन्स इंफ्रा के शेयरों पर कवरेज शुरू करते हुए इसमें 'खरीदारी' की सलाह दी है और इसके लिए 561 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह मौजूदा स्तर से शेयर में 30% तेजी की संभावना को दिखाता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि यह कंपनी जटिल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करने की क्षमता रखती है। वित्त वर्ष 2025 से 2027 के दौरान कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ रेट 22% और प्रॉफिट ग्रोथ रेट 39% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। अगले दो सालों में 3.5 लाख करोड़ रुपये के कुल ऑर्डर पाइपलाइन को ध्यान में रखते हुए, नोमुरा को उम्मीद है कि कंपनी वित्त वर्ष 2025-27 में 55,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल करेगी।

Investec ने दिया 630 रुपये का टारगेट प्राइस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें