Get App

Budget 2027: LTCG टैक्स खत्म करने और STCG घटाने की मांग तेज, STT में भी कटौती का सुझाव

Budget 2027: बजट 2027 से पहले PHDCCI ने शेयर बाजार के निवेशकों और छोटे कारोबारियों के लिए कई मांगें रखी हैं। संगठन LTCG टैक्स खत्म करने, STCG घटाने, STT में कटौती और मुद्रा लोन की सीमा बढ़ाने के पक्ष में है। उसने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट से पहले अपनी सिफारिशें सौंपी हैं। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 9:53 PM
Budget 2027: LTCG टैक्स खत्म करने और STCG घटाने की मांग तेज, STT में भी कटौती का सुझाव
PHDCCI ने 10 नवंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट से पहले अपनी सिफारिशें सौंपी हैं।

Budget 2027: शेयर बाजार में निवेश करने वालों को बजट 2027 में टैक्स से राहत मिल सकती है। उद्योग संगठन PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने सरकार से इक्विटी निवेश पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स खत्म करने की मांग की है। साथ ही, शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (STCG) टैक्स को मौजूदा 20% से घटाकर 10% करने और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) की दरें कम करने का सुझाव दिया है।

PHDCCI ने 10 नवंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट से पहले अपनी सिफारिशें सौंपी हैं। संगठन का मानना है कि कैपिटल मार्केट पर टैक्स का बोझ कम होने से लंबी अवधि के निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे भारत निवेश के बेहतर विकल्प के तौर पर उभरेगा।

MSME में सीधे पैसा लगाए सरकार

PHDCCI ने छोटे कारोबारियों और MSME के लिए इक्विटी फंडिंग बढ़ाने की भी मांग की है। संगठन चाहता है कि सरकार Fund of Funds Scheme के जरिए MSME में सीधे इक्विटी निवेश करे। इसके लिए स्टार्टअप को शुरुआती पूंजी देने और छोटे-मझोले कारोबारियों के IPO में निवेश की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें