IndiGo के पहली तिमाही के नतीजों के बाद जानिये ब्रोकर्स की शेयर पर निवेश राय

MS ने IndiGo पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 2292 रुपये निर्धारित किया है

अपडेटेड Jul 28, 2021 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Interglobe Aviation (Indigo) के 30 जून को समाप्त तिमाही में घाटे में सालाना आधार पर बढ़त देखने को मिली है और यह पिछले साल की पहली तिमाही के 2,844 करोड़ रुपये से बढ़कर 3174.17 करोड़ रुपये पर आ गया है। हालांकि इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 292 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है औऱ यह पिछले साल की पहली तिमाही के 767 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,007 करोड़ रुपये पर आ गया है।

    पहली तिमाही में कंपनी के खर्च में भी भारी बढ़त देखने को मिली है औऱ यह सालाना आधार पर 59 फीसदी का उछाल भरते हुए 6,344  करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि पहली तिमाही के दौरान देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा था जिसके चलते लगभग सभी राज्य सरकारों ने इस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाए जिससे एय़र ट्रैफिक पर भारी असर पड़ा जिससे कंपनी के कमाई और मुनाफे को बड़ा झटका लगा।

    BROKERAGES ON IndiGo

    नतीजों के बाद ब्रोकर्स का कहना है कि इन्होंने कंपनी का FY22 के लिए EPS अनुमान घटाया है। कंपनी कैश की स्थिति देखते हुए 3,000 करोड़ रुपये का QIP जल्द ला सकती है। वहीं कंपिटिशन से निपटने के लिए कंपनी तैयार दिखती है।

    MS की IndiGo पर राय

    MS ने IndiGo पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2292 रुपये निर्धारित किया है।


    CS की IndiGo पर राय

    CS ने IndiGo पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2100 रुपये निर्धारित किया है।

    CS की IndiGo पर राय

    CS ने IndiGo पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1850 रुपये निर्धारित किया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।