Akums Drugs के शेयरों में 5% की तेजी, कंपनी ने कनाडा की ट्रिपल हेयर इंक के साथ किया एग्रीमेंट

16 अक्टूबर को एक फाइलिंग में Akums Drugs & Pharmaceuticals Ltd ने कहा कि यह समझौता उसे ट्रिपल हेयर के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (पेटेंट) का इस्तेमाल केवल अध्ययन करने और ए्ग्रीमेंट में तय सर्विसेज को एग्जीक्यूट करने का विशेष अधिकार देता है

अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 3:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के शेयरों में आज 16 अक्टूबर को करीब 5.5 फीसदी तक की मजबूत तेजी देखी गई।

Akums Drugs share: एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के शेयरों में आज 16 अक्टूबर को करीब 5.5 फीसदी तक की मजबूत तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4 फीसदी की बढ़त के साथ 916.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने कनाडा स्थित ट्रिपल हेयर इंक के साथ एक समझौते पर साइन किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 14527 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,174.85 रुपये और 52-वीक लो 724.50 रुपये है।

Akums Drugs का यह एग्रीमेंट क्यों है खास?

एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स ने कनाडा स्थित ट्रिपल हेयर इंक के साथ लाइसेंस और डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट (LDA) किया है, जिसका रजिस्टर्ड ऑफिस न्यू ब्रंसविक, कनाडा में है। एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार अब एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स के पास ट्रिपल हेयर इंक के हाल ही में विकसित प्रोडक्ट्स को भारतीय क्षेत्र में आगे डेवलप करने और मार्केटिंग करने का विशेष अधिकार है। हालांकि, इसे पहले रेगुलेटरी अप्रुवल या लाइसेंस की जरूरत होगी।


16 अक्टूबर को एक फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि यह समझौता उसे ट्रिपल हेयर के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (पेटेंट) का इस्तेमाल केवल अध्ययन करने और ए्ग्रीमेंट में तय सर्विसेज को एग्जीक्यूट करने का विशेष अधिकार देता है।

Akums Drugs का बयान

अगस्त में सीएनबीसी-टीवी18 के साथ एक इंटरव्यू में एकम्स ड्रग्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप जैन ने कहा कि कंपनी रेवेन्यू में 15 पीसदी CAGR देख रही है, और प्रोडक्शन, क्वालिटी और सिस्टम्स में कंसिस्टेंसी के कारण यह ग्रोथ रेट चालू वित्त वर्ष में भी जारी रहने की उम्मीद है। कंपनी के सीएफओ सुमीत सूद ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CDMO) बिजनेस का मार्जिन 14-15% के आसपास बना हुआ है, और यह ग्रोथ जारी रहने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।