Get App

बाजार में hard बॉटम बनने के सभी फैक्टर मौजूद, कुछ समय के लिए निफ्टी-निफ्टी IT पर करें फोकस- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि FIIs की बिकवाली की सबसे ज्यादा मार निफ्टी बैंक पर पड़ी है। HDFC बैंक अब बॉटम प्राइस के बेहद पास है। HDFC बैंक में डबल टॉप बना, डबल बॉटम भी बन सकता है। ट्रैक करने के लिए सबसे अहम स्तर 200 DMA 49,200 पर है। लंबे समय बाद बैंक निफ्टी 100 DMA के नीचे बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2024 पर 8:46 AM
बाजार में hard बॉटम बनने के सभी फैक्टर मौजूद, कुछ समय के लिए निफ्टी-निफ्टी IT पर करें फोकस- अनुज सिंघल
अनुज सिंघल ने कहा कि FIIs की बिकवाली की सबसे ज्यादा मार निफ्टी बैंक पर पड़ी है। HDFC बैंक अब बॉटम प्राइस के बेहद पास है।

बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में hard बॉटम बनने के सभी फैक्टर मौजूद है। Hard बॉटम खराब खबर पर गैपडाउन पहले से बाजार पचा चुका है। चीन का बाजार लंबी छुट्टी के बाद खुलेगा और यह 10% तेजी के साथ खुला है। हमारे बाजारों में गिरावट का बड़ा कारण FIIs की बिकवाली है। FIIs का पैसा भारत से निकलकर चीन जा रहा है। पिछले 5 ट्रेडिंग सत्रों में FIIs ने `50,000 Cr की बिकवाली की है।

अनुज ने कहा कि मिडिल ईस्ट जियोपॉलिटिकल टेंशन में क्रूड का भाव $80/बैरल के पास पहुंचा है । US में और दरें घटने की संभावना घट रही है। ये सभी फैक्टर बाजार ने 3:30 पर पचा लिए थे। आज गिफ्ट निफ्टी फिर गैपडाउन के संकेत दे रहा है। कल का Adv/Dec 1:9 था, पूरे साल का सबसे खराब थे। इंडेक्स पर 83% लॉन्ग के मुकाबले अब FIIs नेट शॉर्ट हुए। 19 अगस्त के बाद पहली बार FIIs नेट शॉर्ट हुए। 13 जून के बाद सबसे ज्यादा नेट शॉर्ट बनाया था।

चुनाव नतीजों का दिन छोड़ दें तो पिछले 1 साल में निफ्टी ने 100 DMA को कभी नहीं तोड़ा है। ऐसे में निफ्टी का मौजूदा 100 DMA 24,300 पर है। इससे फर्क नहीं पड़ता बाजार कहां खुलता है, कहां बंद होगा, ये अहम है। Hard बॉटम के लिए निफ्टी को लगातार 2 दिन शिखर पर बंद होना जरूरी है।

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें