Alphalogic IPO Listing: पहले दिन नहीं मिला अच्छा मुनाफा, जुटाए गए पैसों का ऐसे होगा इस्तेमाल

Alphalogic IPO Listing: स्टोरेज सिस्टम बनाने वाली दिग्गज कंपनी अल्फालॉजिक इंडस्ट्रीज के शेयरों की आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म BSE SME पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं और खुदरा निवेशकों ने इस इश्यू को लेकर शानदार रिस्पांस दिखाया था। चेक करें कंपनी जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल किस तरह करेगी

अपडेटेड Jul 14, 2023 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
Alphalogic IPO Listing: अल्फालॉजिक का 12.88 करोड़ रुपये का 12.88 करोड़ रुपये का आईपीओ 3-6 जुलाई तक खुला था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Alphalogic IPO Listing: स्टोरेज सिस्टम बनाने वाली दिग्गज कंपनी अल्फालॉजिक इंडस्ट्रीज के शेयरों की आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म BSE SME पर फीकी एंट्री हुई। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 96 रुपये के भाव पर जारी हुए और आज बीएसई एसएमई पर इसका सफर इसी लेवल पर शुरू हुआ। इस प्रकार अल्फालॉजिक ने कोई लिस्टिंग गेन नहीं दिया। हालांकि इंट्रा-डे में यह 98.30 रुपये तक पहुंचा था लेकिन फिर गिरकर 96.40 रुपये (Alphalogic Share Price) पर आकर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशकों को पहले दिन खास मुनाफा नहीं हुआ है।

    Alphalogic IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल?

    अल्फालॉजिक का 12.88 करोड़ रुपये का 12.88 करोड़ रुपये का आईपीओ 3-6 जुलाई तक खुला था। सब्सक्रिप्शन की बात करें तो ओवरऑल यह इश्यू 5.34 गुना भरा था जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 5.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू 13,41,600 नए शेयर जारी हुए हैं। शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, इश्यू से जुड़े खर्चों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


    Senco Gold की मार्केट में धांसू एंट्री, 36% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू

    Alphalogic Industries की डिटेल्स

    अल्फालॉजिक इंडस्ट्रीज को अल्फालॉजिक टेकसिस (Alphalogic Techsys) ने तीन साल पहले वर्ष 2020 में शुरू किया था। यह स्टोरेज सिस्टम्स की डिजाइनिंग कर उन्हें तैयार करती है और फिर इंस्टॉल करती है। यह कॉम्पैक्टर स्टोरेज सिस्टम, हैवी ड्यूटी स्टोरेज रैक, कैंटिलीवर रैक, लॉकर, मेजेनाइन फ्लोर्स, मेटल पैलेट और क्रेट, लाइब्रेरी स्टैक, बुक केस, बुक ट्रॉली, पीरियोडिकल डिस्प्ले रैक, स्कूल लॉकर, बुक सपोर्ट आदि बनाती है। इसका प्लांट पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में है।

    Multibagger Stocks: 28 हजार बने एक करोड़, अब भी इस टाइल कंपनी में एक्सपर्ट को दिख रहा दम

    इसके प्रोडक्ट्स की जरूरत अब लगभग हर इंडस्ट्री में है। वित्त वर्ष 2023 में अलग-अलग इंडस्ट्री के इसके 150 से अधिक ग्राहक थे। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका शुद्ध मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 8.29 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट मिला था जो अगले ही वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 30.51 लाख रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को 2.19 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।