Get App

एल्युमीनियम शेयरों में तेजी! 5 दिन में 10% तक उछले NACLO, हिंडाल्को, वेदांता के शेयर, जानें कारण

Aluminium Stocks: एल्युमीनियम कंपनियों के शेयरों में पिछले 5 दिनों से लगातार तेजी जारी है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries), नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (NALCO) और वेदांता (Vedanta) के शेयरों में इस दौरान 7-10% तक की तेजी देखने को मिली है। इस तेजी के पीछे मुख्य कारण एल्युमिनियम की बढ़ती कीमतें बताई जा रही हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 1:43 PM
एल्युमीनियम शेयरों में तेजी! 5 दिन में 10% तक उछले NACLO, हिंडाल्को, वेदांता के शेयर, जानें कारण
Aluminium Stocks: यूरोपीय यूनियन (EU) ने रूस से एल्युमिनियम आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है

Aluminium Stocks: एल्युमीनियम कंपनियों के शेयरों में पिछले 5 दिनों से लगातार तेजी जारी है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries), नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (NALCO) और वेदांता (Vedanta) के शेयरों में इस दौरान 7-10% तक की तेजी देखने को मिली है। इस तेजी के पीछे मुख्य कारण एल्युमिनियम की बढ़ती कीमतें बताई जा रही हैं।

बीते एक हफ्ते में एल्युमिनियम की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है, और यह $2,700 प्रति टन के स्तर को पार कर चुका है। दरअसल यूरोपीय यूनियन (EU) ने रूस से एल्युमिनियम आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। इस प्रतिबंध के चलते सप्लाई में कमी की आशंका बढ़ गई है, जिससे कीमतें ऊपर जा रही हैं।

मेटल की कीमतों में बढ़ोतरी का फायदा सीधे तौर पर हिंडाल्को, NALCO और वेदांता जैसी कंपनियों को होता है, क्योंकि इससे उनकी प्रॉफिट मार्जिन बेहतर होती है। एल्युमिनियम कंपनियों में शेयरों में तेजी के चलते Nifty मेटल इंडेक्स भी बीते सप्ताह में 5% तक चढ़ चुका है।

दोपहर 12.13 बजे, NSE पर नाल्को के शेयर 199.73 रुपये, हिंडाल्को के शेयर 650.55 रुपये और वेदांता के शेयर 434.50 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें