अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी लिमिटेड के शेयरों में आज 26 जून को 7 फीसदी से अधिक की रैली देखी गई। हालांकि, यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। यह स्टॉक BSE पर 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 1667.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्राडे में स्टॉक ने आज 1774.90 रुपये के रिकॉर्ड हाई को छू लिया। बाजार बंद होने के समय पिछले दो कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयरों में करीब 21 फीसदी की शानदार तेजी आ चुकी है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 30473.72 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 599 रुपये है।
