बाजार में 2 दिनों की गिरावट के बाद आज रफ्तार दिख रही है। निफ्टी 70 अंकों की तेजी के साथ 19400 के पास निफ्टी आया। निफ्टी बैंक भी 44000 के ऊपर निकला। मिडकैप का जलवा बरकरार नजर आ रहा है। इंडेक्स करीब पौने एक परसेंट ऊपर दिखाई दिया। बाजार को IT, मेटल और रियल्टी शेयरों का सहारा मिला। हालांकि सरकारी बैंक दबाव बना रहे हैं। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-