ट्रंप टैरिफ कोहराम के बीच एक्सपर्ट ने इन शेयरों पर जताया भरोसा, निवेश कर कमाए मुनाफा

ट्रंप के टैरिफ अटैक का बुल्स जोरदार मुकाबला कर रहे हैं। निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई। निफ्टी 23200 के ऊपर टिका है।ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 12:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रकाश गाबा Aurobindo Pharma के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है।

ट्रंप के टैरिफ अटैक का बुल्स जोरदार मुकाबला कर रहे हैं। निचले स्तरों से शानदार रिकवरी आई। निफ्टी 23200 के ऊपर टिका है। टैरिफ छूट से फार्मा शेयरों का जोश हाई पर है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में साढ़े 3 परसेंट की तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। AUROBINDO PHARMA, LUPIN और DR REDDY'S 5 से 6 परसेंट तक उछले है।

इस बीच ट्रंप टैरिफ से US में मंदी की आशंका से IT सेक्टर में गहरी लाली छाई है। निफ्टी IT इंडेक्स 3 परसेंट नीचे फिसला है। PERSISTENT में 8 परसेंट की गिरावट आई। MPHASIS और COFORGE भी 4 से 6 परसेंट तक फिसले है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

प्रकाश गाबा की पसंद


Aurobindo Pharma -प्रकाश गाबा Aurobindo Pharma के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1140 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1200 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

मानस जयसवाल की पसंद

Crompton (Fut)- मानस जयसवाल Crompton के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 346 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 330 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

राजेश सातपुते की पसंद

Voltas (Fut)- राजेश सातपुते Voltas के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1375 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1300 - 1270 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

आशीष बहेती की पसंद

Lupin- आशीष बहेती SBI के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1970 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2050-2090 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

रचना वैद्य की पसंद

Sun Pharma- रचना वैद्य Sun Pharma के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1680 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1730-1750 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।