Get App

Anand Rathi Wealth Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 40% बढ़ा; देगी ₹7 का फाइनल डिविडेंड; बोनस इश्यू भी घोषित

Anand Rathi Wealth Q4 Results: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 6.7 प्रतिशत गिरकर 84.7 करोड़ रुपये पर आ गया। EBITDA मार्जिन 1,000 बेसिस पॉइंटस घटकर 29.4 प्रतिशत रह गया।

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 4:19 PM
Anand Rathi Wealth Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 40% बढ़ा; देगी ₹7 का फाइनल डिविडेंड; बोनस इश्यू भी घोषित
Anand Rathi Wealth के बोर्ड ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है।

वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी आनंद राठी वेल्थ ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। साथ ही डिविडेंड और बोनस शेयरों की भी घोषणा की है। सबसे पहले बात करते हैं नतीजों की। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 29.6 प्रतिशत बढ़कर 287.82 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 221.95 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 40.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 103.08 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 73.36 करोड़ रुपये था।

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 6.7 प्रतिशत गिरकर 84.7 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले 90.8 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 1,000 बेसिस पॉइंटस घटकर 29.4 प्रतिशत रह गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 40.9 प्रतिशत था।

डिविडेंड और बोनस शेयरों की डिटेल

Anand Rathi Wealth ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। इस पर अभी आगामी सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लिया जाना बाकी है। मंजूरी मिलने पर इस डिविडेंड का पेमेंट AGM की तारीख से लेकर अगले 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें