Get App

Angel One, BSE और CDSL के शेयर 4% तक टूटे, NSE चीफ के एक बयान से बाजार में खलबली

कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज 27 फरवरी को 4 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट को लेकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एमडी और सीईओ आशीषकुमार चौहान के बयानों के बाद आई। डेरिवेटिव वॉल्यूम में संभावित गिरावट की आशंका से निवेशकों ने मुनाफावसूली की

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 3:34 PM
Angel One, BSE और CDSL के शेयर 4% तक टूटे, NSE चीफ के एक बयान से बाजार में खलबली
निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स भी शुक्रवार के कारोबार में 1.5% तक गिर गया

कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज 27 फरवरी को 4 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट को लेकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एमडी और सीईओ आशीषकुमार चौहान के बयानों के बाद आई। डेरिवेटिव वॉल्यूम में संभावित गिरावट की आशंका से निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिसके चलते कई शेयर 4% तक लुढ़क गए।

ब्रोकिंग और एक्सचेंज से जुड़े शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। एंजल वन (Angel One) का शेयर 4% से अधिक गिरकर इंट्राडे में ₹235.6 तक पहुंच गया। पिछले दो सत्रों में यह शेयर करीब 5% टूट चुका है। बीएसई के शेयर 3% से ज्यादा गिरकर 2,708 रुपये पर कारोबार करते दिखे।

360 वन वैम लिमिटेड का शेयर 2.2% की गिरावट के साथ 1,102 पर कारोबार कर रहा था। CDSL के शेयर 1.9% फिसलकर 1,270 रुपये पर आ गए। कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS) 3.47% टूटकर ₹683.50 पर आ गया।

इन शेयरों की कमजोरी के साथ निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स भी 1.5% तक गिर गया। इसके 15 में से 13 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल दो में बढ़त देखी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें