घरेलू मार्केट में बिकवाली के दबावों के बीच एंजेल वन (Angel One), बीएसई (BSE), और एमसीएक्स (MCX) जैसे कैपिटल मार्केट ओरिएंटेड स्टॉक्स में आज लगातार छठे दिन गिरावट रही। अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी ने दुनिया भर में कारोबारी जंग की आशंका भड़का दी है। इसके चलते विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने निवेशकों के सेंटिमेंट को करारा झटका दिया है। इसके चलते कैपिटल मार्केट से जुड़े जो स्टॉक्स हैं, उन्हें भी तेज झटका लगा है। इंट्रा-डे में ये शेयर करीब 10 फीसदी तक टूट गए जबकि 6 कारोबारी दिनों में 17 फीसदी फिसल चुके हैं।
