Get App

3 साल बाद बदली रैंकिंग, Angel One से पिछड़ी Zerodha, देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म Groww का दबदबा कायम

Groww vs Angel One vs Zerodha: करीब तीन साल बाद फिर टॉप के तीन ब्रोकरेज फर्मों की रैंकिंग बदली है। इस बार भी घाटे में जीरोधा रही और एक्टिव इंवेस्टर्स की संख्या के मामले में एंजेल वन इसे पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म बन गई। डिटेल्स में पढ़ें और जानिए कि ब्रोकर्स पर दबाव क्यों है और ग्रो आगे क्यों है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 1:19 PM
3 साल बाद बदली रैंकिंग, Angel One से पिछड़ी Zerodha, देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म Groww का दबदबा कायम
Groww vs Angel One vs Zerodha: एंजेल वन के आगे निकलने में खास बात ये रही कि तीन साल में पहली बार देश के तीन सबसे बड़ी डिस्काउंट ब्रोकर्स की रैंकिंग बदली है।

Groww vs Angel One vs Zerodha: लंबे समय तक बादशाहत कायम रखने वाली जीरोधा अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है। अक्टूबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार एंजेल वन ने एक्टिव इंवेस्टर्स की संख्या के मामले में जीरोधा को पीछे छोड़कर देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टॉकब्रोकर बन गई है। वहीं ग्रो पहले स्थान पर अपनी मजबूत बढ़त बनाए हुए है। NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी में एंजेल वन के एक्टिव इंवेस्टर्स की संख्या बढ़कर 69.98 लाख हो गई। कंपनी ने इस महीने 2.43 लाख नए एक्टिव इंवेस्टर्स जोड़े। वहीं दूसरी तरफ जीरोधा के एक्टिव इंवेस्टर्स की संख्या 67.60 लाख रही।

1.37 करोड़ एक्टिव निवेशकों के साथ ग्रो देश का सबसे बड़ा ब्रोकर बनी हुई है। यह एनएसई के कुल एक्टिव इंवेस्टर्स का करीब 29% है। एनएसई के मुताबिक 12 महीने में कम से कम एक ट्रेड करने वाले को ही वह एक्टिव इंवेस्टर कैटेगरी में रखा जाता है।

Groww vs Angel One vs Zerodha: तीन साल बदली रैंकिंग

एंजेल वन के आगे निकलने में खास बात ये रही कि तीन साल में पहली बार देश के तीन सबसे बड़ी डिस्काउंट ब्रोकर्स की रैंकिंग बदली है। जीरोधा खिसककर तीसरे स्थान पर चली गई तो ग्रो टॉप पर बनी हुई है और एंजेल वन अब दूसरे स्थान पर है। इससे पहले आखिरी बार रैंकिंग अक्टूबर 2023 में बदली थी, जब एक्टिव इंवेस्टर्स की संख्या के हिसाब से जीरोधा को पछाड़ते हुए ग्रो ने टॉप पोजिशन हासिल की थी। सितंबर 2023 के आखिरी में ग्रो के 66.3 लाख एक्टिव इंवेस्टर्स थे, जबकि जीरोधा के 64.8 लाख।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें