Get App

Angel One Q4 Results: मुनाफा 83% बढ़ा, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल; ₹1500 करोड़ जुटाने का प्लान

Angel One Q4 Results: एंजेल वन के चौथी तिमाही के नतीजे दमदार रहे। मुनाफा 83% बढ़ा और रेवेन्यू में भी 38% की तेजी आई। कंपनी ₹1500 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 5:50 PM
Angel One Q4 Results: मुनाफा 83% बढ़ा, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल; ₹1500 करोड़ जुटाने का प्लान
एंजेल वन का शेयर गुरुवार को NSE पर 1.73% गिरकर ₹292.61 पर बंद हुआ।

Angel One Q4 Results: ब्रोकिंग और फिनटेक कंपनी एंजेल वन ने गुरुवार, 16 अप्रैल को चौथी तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 83.5% बढ़कर ₹320 करोड़ हो गया। कंपनी के बोर्ड ने ₹1,500 करोड़ तक जुटाने के लिए नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करने की मंजूरी दी है।

रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रदर्शन

एंजेल वन का रेवेन्यू 38.2% बढ़कर ₹1,459 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹1,056 करोड़ था। यह बढ़ोतरी ग्राहकों की एक्टिविटी बढ़ने की वजह से आई है।

EBITDA 74.6% बढ़कर ₹598 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹343 करोड़ था। EBITDA मार्जिन 32% से बढ़कर 41% हो गया, जिसे ऑपरेटिंग लेवरेज और बेहतर ऑर्डर गतिविधि का फायदा मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें