Angel One Share अपने ​रिकॉर्ड हाई से 42% आया नीचे, खरीदें या बेचें? क्या है एक्सपर्ट की राय

Angel One Stock Price: एंजेल वन उन कुछ शेयरों में से एक है, जो अपने IPO प्राइस से डिस्काउंट पर लिस्ट हुए, निचले स्तर पर पहुंचे और फिर आगे चलकर शानदार रिटर्न दिया। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 28 प्रतिशत मजबूत हुई है। शेयर 12 जुलाई को बीएसई पर 2243.75 रुपये पर क्लोज हुआ। वर्तमान भाव, इसके IPO के अपर प्राइस बैंड से 7 गुना ज्यादा है

अपडेटेड Jul 13, 2024 पर 9:34 PM
Angel One का शेयर बीएसई और एनएसई पर 5 अक्टूबर 2020 को लिस्ट हुआ था।

Angel One Share Price: फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी एंजेल वन के शेयर में जुलाई महीने में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं यह अपने पीक से 42 प्रतिशत नीचे आ चुका है। बीएसई पर शेयर का रिकॉर्ड हाई 3874.7 रुपये, 15 जनवरी 2024 को देखा गया था। एंजेल वन का शेयर 12 जुलाई को बीएसई पर 2243.75 रुपये पर क्लोज हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 20200 करोड़ रुपये है। तकनीकी विश्लेषक अमित सेठ का मानना ​​है कि निवेशकों को एंजेल वन में अपनी पोजीशन से बाहर निकल जाना चाहिए क्योंकि यह शेयर चार्ट पर अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। इनमें महत्वपूर्ण 200-डे मूविंग एवरेज भी शामिल है।

सेठ का कहना है कि 2,175 रुपये स्टॉक के लिए डाउनसाइड पर एक महत्वपूर्ण स्तर है और यदि यह स्तर टूट जाता है, तो स्टॉक में और ज्यादा करेक्शन आ सकता है। सेठ ने CNBC आवाज पर एक दर्शक के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यदि कोई इस शेयर में प्रॉफिट में पोजीशन बनाए हुए है, तो उसे बाहर निकल जाना चाहिए और अपना प्रॉफिट बुक करना चाहिए।

लिस्टिंग से अब तक Angel One ने दिया 713% का रिटर्न


Angel One का शेयर बीएसई और एनएसई पर 5 अक्टूबर 2020 को लिस्ट हुआ था। बीएसई पर लिस्टिंग डे पर शेयर की कीमत 275.85 रुपये पर क्लोज हुई। तब से लेकर अब तक शेयर ने 713 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 28 प्रतिशत मजबूत हुई है। एंजेल वन उन कुछ शेयरों में से एक है, जो अपने IPO प्राइस से डिस्काउंट पर लिस्ट हुए, निचले स्तर पर पहुंचे और फिर आगे चलकर शानदार रिटर्न दिया। करेक्शन के बाद भी शेयर का वर्तमान भाव, इसके IPO के अपर प्राइस बैंड से 7 गुना ज्यादा है। एंजेल वन IPO का प्राइस बैंड 305-306 रुपये प्रति शेयर था।

Stock Market Holidays: मुहर्रम पर इस दिन बंद रहने वाले हैं BSE और NSE

कैसी है कंपनी की वित्तीय स्थिति

बीएसई के डेटा के मुताबिक, एंजेल वन का जनवरी-मार्च 2024 में रेवेन्यू 1,346.96 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 345.99 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 4,246.65 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1,133.07 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2024 के आखिर तक एंजेल वन में प्रमोटर्स के पास 38.21 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 61.79 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।