शानदार नतीजे के बावजूद फिसला Anupan Rasayan, Jefferies की रेटिंग ने बिगाड़ी चाल

Anupam Rasayan Share Price: स्पेशियलटी केमिकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी अनुपम रसायन (Anupam Rasayan) के शेयर बुधवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि अगले ही दिन जेफरीज की रेटिंग कटौती के फैसले ने शेयरों की चाल बिगाड़ दी और यह सात फीसदी से अधिक टूट गया था। जेफरीज ने मार्च तिमाही के शानदार नतीजे के बावजूद इसकी रेटिंग में कटौती की है

अपडेटेड May 05, 2023 पर 8:53 AM
Anupam Rasayan के शेयरों की एंट्री करीब दो साल पहले 24 मार्च 2021 को हुई थी। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को 555 रुपये के भाव पर हुई थी और BSE पर मौजूदा भाव के हिसाब से आईपीओ निवेशक 106 फीसदी मुनाफे में हैं। (Image- Pixabay)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    स्पेशियलटी केमिकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी अनुपम रसायन (Anupam Rasayan) की रेटिंग में कटौती ने इसके शेयरों पर निगेटिव इफेक्ट डाला। इसकी वजह से मार्च तिमाही के मदबूत नतीजे के बावजूद अनुपम रसायन के शेयर गुरुवार 4 मई को इंट्रा-डे में 7 फीसदी से अधिक टूटकर 1125 रुपये तक फिसल गए थे। इसके एक दिन पहले यह रिकॉर्ड हाई पर था लेकिन फिर अगले ही दिन यह टूट गया। दिन के आखिरी तक भाव में थोड़ी रिकवरी हुई लेकिन फिर भी यह 5.79 फीसदी की कमजोरी के साथ बीएसई पर 1141.05 रुपये (Anupam Rasayan Share Price) पर बंद हुआ। इसका फुल मार्केट कैप 12,262.25 करोड़ रुपये है। जेफरीज ने इसकी रेटिंग को खरीदारी से डाउनग्रेड कर अंडरपरफॉर्म कर दिया है।

    ब्रोकरेज ने क्यों घटाई Anupam Rasayan की रेटिंग

    अनुपम रसायन का मार्च तिमाही में सालाना आधार पर कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 22.94 फीसदी उछलकर 56.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मैनेजमेंट के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 में इनवेंटरी डेज सालाना आधार पर 291 दिनों से गिरकर 250 दिनों पर आ गया और अब इसने उम्मीद जताई है कि वित्त वर्ष 2024 में यह घटकर 200-220 दिनों तक आ जाएगा। मार्च तिमाही में कंपनी को तीन लेटर ऑफ इंटेंट (LoIs) मिले हैं जिससे सालाना 450 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिल सकता है।


    इन सबके बावजूद जेफरीज ने वित्त वर्ष 2024 में इसके नेट प्रॉफिट के अनुमान में 6 फीसदी और वित्त वर्ष 2025 के अनुमान में 9 फीसदी की कटौती कर दी है। ब्रोकरेज ने इसकी तेज चाल यानी शॉर्प रन-अप के चलते रेटिंग कम की है। जेफरीज को उम्मीद है कि फ्लोरिनेशन एलओआई में धीरे-धीरे तेजी आएगी जबकि पहले के एलओआई इसकी उम्मीद से भी धीमी गति से बढ़े हैं।

    दो साल पहले हुई थी मार्केट में एंट्री

    अनुपम रसायन के शेयरों की एंट्री करीब दो साल पहले 24 मार्च 2021 को हुई थी। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को 555 रुपये के भाव पर हुई थी और बीएसई पर मौजूदा भाव के हिसाब से आईपीओ निवेशक 106 फीसदी मुनाफे में हैं। पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो दो दिन पहले यह एक साल के हाई पर था। पिछले साल 20 जून 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 547.10 रुपये पर था जिसके बाद 11 महीने में यह 124 फीसदी ऊपर चढ़कर 3 मई 2023 को रिकॉर्ड हाई 1,224.20 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि जेफरीज की रेटिंग ने इसके शेयरों पर दबाव बनाया और यह फिसल गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।