Get App

गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

APL Apollo Tubes के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 1560 के स्ट्राइक वाली कॉल 14.95 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 22-28-32 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 24, 2025 पर 12:09 PM
गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
PI Indutries पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 3511 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: अच्छी शुरुआत के बाद बाजार फिसला। ऊपरी स्तरों से निफ्टी 175 प्वाइंट से ज्यादा गिरकर 23100 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी दबाव देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉल कैप में गिरावट ज्यादा देखने को मिली। डर का इंडेक्स INDIA VIX करीब 3% चढ़ा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने एपीएल अपोलो ट्यूब्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने भारती एयरटेल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए अंबुजा सीमेंट पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने पीआई इंडस्ट्रीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः APL Apollo Tubes

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने APL Apollo Tubes के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 1560 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 14.95 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 22-28-32 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Bharti Airtel Future

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने Bharti Airtel में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bharti Airtel में 1645 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1700-1710 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1630 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें