एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में 9 अप्रैल को जबरदस्त तेजी है। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से लगभग 15 प्रतिशत तक उछलकर 238.85 रुपये के हाई तक गया है। बाद में लगभग 12 प्रतिशत बढ़त के साथ 232.55 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसने लिंपेट माइंस के लिए ब्लास्ट ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। ये लिंपेट माइंस, गोताखोरों द्वारा ले जाकर लगाए जाने वाले माइंस हैं। इनका इस्तेमाल नेवल डिफेंस में किया जाता है।
